
विषाक्त पदार्थ की चपेट में आने से महिला और युवक की मौत






विषाक्त पदार्थ की चपेट में आने से महिला और युवक की मौत
खुलासा न्यूज़। जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में एक युवक और महिला की कीटनाशक के प्रभाव से मौत हो गई। पहली घटना बीछवाल थाना क्षेत्र के इन्द्रा कॉलोनी में 22 अक्टूबर की शाम की है। जहां पर छैलुसिंह पुत्र भंवर ङ्क्षसह ने भूलवश पानी के चक्कर में पोईजन के डिब्बे में पानी पी लिया। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी। जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान छैलुसिंह की मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के दादा किशोर सिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है।
वहीं, दूसरी घटना जसरासर थाना क्षेेत्र की है। जहां बेरासर गांव के खेत में 22 अक्टूबर की दोपहर को 29 वर्षीय दुर्गादेवी पत्नी तुलछाराम ने खेत में खड़ी फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रही थी। इसी दौरान दुर्गादेवी के कीटनाशक चढ़ गया। दुर्गादेवी को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतका के पति तुलछाराम ने मर्ग दर्ज करवायी है।


