मिलेगी नौकरी: अब 5126 की होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने दी  जानकारी  - Khulasa Online मिलेगी नौकरी: अब 5126 की होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने दी  जानकारी  - Khulasa Online

मिलेगी नौकरी: अब 5126 की होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने दी  जानकारी 

खुलासा न्यूज, बीकानेर।  सरकारी स्कूलों में पहली बार पीटीआई के साढ़े पांच हजार से ज्यादा पदों पर एक साथ नियुक्ति होने वाली है। राज्य सरकार ने इसकी स्वीकृति देते हुए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने सोशल मीडिया पर इस आशय की जानकारी दी है।

डॉ. कल्ला ने बताया कि राज्यभर के सरकारी स्कूल्स में ग्रेड थर्ड के पीटीआई व ग्रेड सेकेंड के पीटीआई की भर्ती होगी। इसमें ग्रेड थर्ड के 5 हजार 126 पदों पर भर्ती होगी जबकि ग्रेड सेकंड के 461 पदों पर भर्ती होनी है। वित्त विभाग ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए स्वीकृति जारी कर दी है। अब बीकानेर से शिक्षा निदेशालय भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार करेगा। उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ही ये नियुक्तियां भी की जाएगी। फिलहाल जिला स्तर पर पदों का आवंटन किया जाएगा ताकि स्पष्ट हो सके कि किस जिले में कितने पीटीआई की नियुक्ति होनी है। निदेशालय प्रस्ताव तैयार करके शिक्षा सचिव को भेजेगा, जहां से स्वीकृति मिलने के बाद नियुक्ति एजेंसी तय होगी। चूंकि दोनों पद नॉन गजेटेड है इसलिए कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्ती होने की उम्मीद है।

अब तक की सबसे बड़ी भर्ती

ग्रेड थर्ड के 5126 पदों पर भर्ती अब तक की सबसे बड़ी भर्ती बताई जा रही है। इससे पहले वर्ष 2018 में वसुंधरा राजे सरकार ने एक साथ 4500 पदों पर ग्रेड थर्ड के पीटीआई की भर्ती की थी। पांच हजार से ज्यादा पीटीआई की भर्ती पहली बार होने का दावा किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26