पत्नी पानी लेने गई पीछे पति ने नशे मे फांसी लगाकर दी जान - Khulasa Online पत्नी पानी लेने गई पीछे पति ने नशे मे फांसी लगाकर दी जान - Khulasa Online

पत्नी पानी लेने गई पीछे पति ने नशे मे फांसी लगाकर दी जान

गंगानगर। युवक ने शराब के नशे में घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय वह घर में अकेला था। उसकी पत्नी पानी लेने के लिए गई थी। वापस लौटी तो पति फंदे पर लटका। पुलिस ने मौके पर आकर शव को उतारकर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद आज सुबह शव परिजनों को सौंपा गया। हादसा श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ सदर थाना इलाके का है।

सदर पुलिस के हैडकांस्टेबल मनीराम ने बताया कि मृतक नंदराम ( 25 ) सूरतगढ़ इलाके के चक छह एसजीएम में गणेश ईंट उद्योग पर मजदूरी के लिए आया था। वह यूपी के बदायूं का रहने वाला था। उसके साथ उसकी पत्नी पूजा भी थी। दोनों ईंट भट्‌ठे पर मेहनत-मजदूरी करते थे। शुक्रवार को होली के दिन नंदराम ने खूब शराब पी। शाम के समय वह ईंट भट्‌ठे में कमरे में था। इस दौरान उसकी पत्नी पूजा पानी लेने के लिए कहीं आसपास ही चली गई। इसी दौरान किसी समय नंदराम ने फांसी का फंदा लगा लिया। पूजा जब लौटी तो उसे उसे नंदराम फंदे पर लटका मिला। इस पर उसने आसपास के लोगों बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सूरतगढ़ सदर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26