केंद्रीय मंत्री ऐसा क्यों बोले की सीएम सवाल का जवाब नहीं दे रहे, घुमाफिरा कर बात कर रहे - Khulasa Online केंद्रीय मंत्री ऐसा क्यों बोले की सीएम सवाल का जवाब नहीं दे रहे, घुमाफिरा कर बात कर रहे - Khulasa Online

केंद्रीय मंत्री ऐसा क्यों बोले की सीएम सवाल का जवाब नहीं दे रहे, घुमाफिरा कर बात कर रहे

कोटा। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज कोटा दौरे पर आए। रेलवे स्टेशन पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की।उन्होंने वीरांगनाओं के मुद्दे पर कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शहीदों के घर गए थे तब उन्होंने हां क्यों भरी थी कि देवर को नौकरी लगा देंगे। हमारा तो एक ही सवाल है गहलोत उसका जवाब दे नहीं रहे। घुमा फिरा कर बात कर रहे हैं। यह सबको पता है वीरांगनाई लंबे समय से धरने पर बैठी।
मुख्यमंत्री को सही सही बात करनी चाहिए। सवाल एक ही है, जब वो घर गए थे मिलने, तब उन्होंने क्यों कहा था, हम देवर को भी नौकरी दे देंगे। मंत्री मेघवाल से पूछा, क्या वीरांगनाओं की मांग जायज है? इस पर मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पहले गहलोत ने क्यों वादा किया? हम यही तो पूछना चाह रहे हैं। उसका जवाब देना चाहिए।
सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ हुई घटना को लेकर उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार दो भागों में बैठी होने के कारण अन्यायकारी,अत्याचारी हो गई है। सांसद रंजीता कोली, किरोड़ी लाल के साथ दुव्र्यवहार किया है। कुछ कांग्रेस के नेता भी मानते हैं कि सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए फिर भी सरकार ने किया यह बहुत दुखद है।
बीजेपी के दो घरों में बैठे होने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा 4 मार्च को दो अलग अलग कार्यक्रम थे। वसुंधरा राजे के जन्मदिन भी था, और युवा मोर्चा का प्रदर्शन भी था। बीजेपी संगठन आधारित पार्टी है जो संगठन कहेगा उसके आधार पर एक मुखी होकर सब चुनाव लड़ेंगे और राजस्थान में प्रचंड बहुमत से भाजपा शासन में आएगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26