बीकानेर में पुलिस के क्यों छूट गये पसीने ?, जानिए पूरी ख़बर - Khulasa Online बीकानेर में पुलिस के क्यों छूट गये पसीने ?, जानिए पूरी ख़बर - Khulasa Online

बीकानेर में पुलिस के क्यों छूट गये पसीने ?, जानिए पूरी ख़बर

बीकानेर। कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाया गया आरोपी आज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद कोर्ट परिसर व पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी के फरार होने की सूचना आग की तरह पुलिस प्रशासन व मीडिया में फैल गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस के आलाधिकारियों व पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचाई। मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने चारों से तरफ से कोर्ट परिसर को घेर लिया और सर्च अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि करीबन एक घंटे के इस सर्च अभियान में आरोपी नई कोर्ट बिल्डिंग की छत पर छुपा हुआ मिला। इस एक घंटे के सर्च अभियान में पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर तलाश की, आखिरकार आरोपी कोर्ट बिल्डिंग की छत पर छुपा हुआ मिला। हालांकि इस सर्च अभियान में पुलिस के पसीने जरूर छूटे, लेकिन आरोपी को दबोच लिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया।
बता दें कि छत्तरगढ़ पुलिस आज सुबह दुष्कर्म के आरोपी याकर खां पुत्र जाकर खां को एससी/एसटी कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। जहां आरोपी पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया था।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26