नशे की हालत में युवक पहुचा घर पत्नी को आवाज देने पर नही आई तो युवक ने खेल डाली खून की होली - Khulasa Online नशे की हालत में युवक पहुचा घर पत्नी को आवाज देने पर नही आई तो युवक ने खेल डाली खून की होली - Khulasa Online

नशे की हालत में युवक पहुचा घर पत्नी को आवाज देने पर नही आई तो युवक ने खेल डाली खून की होली

भीलवाड़ा। होली के दिन अपने परिवार के साथ खून की होली खेलने वाले छेलबिहारी ने नशे में घर का नाश किया था। वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। उसने पत्नी को आवाज लगाई तो वह कमरे से बाहर नहीं आई। पति-पत्नी में अक्सर नशे के कारण विवाद होता था। पत्नी बाहर नहीं आई तो छेलबिहारी ने कमरे में जाकर पत्थर से पत्नी शिमला के सिर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। मां की चीखें सुनकर बेटा राहुल (13) बचाने आया तो छेलबिहारी ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले के बाद दोनों खून से लथपथ गिर पड़े और दोनों की मौत हो गई।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पत्थर की लोढ़ी से पूरा दम लगाकर दोनों पर वार किया। इससे सिर पर गहरी चोटें पहुंची। जांच के लिए मौके पर पुलिस की टीम के साथ फोरेंसिक साइंस लैब टीम (स्नस्रु) को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है। इसके कारण घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। फिलहाल दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मां का शव देख बेटी की तबीयत बिगड़ी
आरोपी का एक बेटा और बेटी घटनास्थल से ही कुछ दूरी पर अपने दादा-दादी के साथ रहते थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बेटी ने अपनी मां का शव देखा जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। बच्ची को ग्रामीणों ने देवली अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां पढ़ें क्या था मामला- होली पर पत्नी-बेटे की हत्या:दोनों के सिर पर किए ताबड़तोड़ वार, दूसरे गांव जाकर परिजन को बोला- दोनों को मार दिया
ये है मामला
घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। जहां अमरवासी गांव में होली के मौके पर पिता ने अपनी पत्नी और बेटे को ही मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अपने ही घर में वारदात को अंजाम दिया। दोनों के सिर पर चोट के निशान मिले थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26