Gold Silver

पीहर से लौटी महिला तो उड़ गए होश,गहने और नकदी पार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सेंधमारी कर घर से ताले तोड़ माल पार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में गण्ेाश विहार की रहने वाली विमला कंवर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि उसका मकान गणेश विहार में है। 24 दिसम्बर की दोपहर को दो बजे के आसपास वह अपने पीहर जयमलसर गई थाी। जब वापस आकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए मिले। जब घर में जाकर देखा तो पाया की अज्ञात चोरों ने उसके घर से सोने-चंादी के गहने और 25 हजार रूपए नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Join Whatsapp 26