Gold Silver

शराब पीने के टोका तो घर में घुसकर मां-बेटे के साथ की मारपीट, महिला की मौत, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

खुलासा न्यूज, बीकानेर। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के अशोक नगर में महिला की हत्या के मामले में आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। जिस घर में मारपीट हुई उसके पास ही कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन्हें टोकने के बाद महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। घायल महिला ने पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब पुलिस शराबी युवकों की तलाश कर रही है। उधर, शाम होते-होते परिजनों का सब्र टूटने लगा तो विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। महिला का बेटा विक्रम कड़वा भी घायल अवस्था में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ। सीओ सदर प्रशिक्षु आईपीएस विशाल जांगिड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुछ लोग घर के आगे शराब पी रहे थे। उन लोगों को लक्ष्मी और उनके बेटे ने वहां शराब पीने से टोका था। जिसके बाद ये लोग घर में घुस गए और मारपीट की। नशे में इतनी पिटाई कर दी कि महिला गंभीर घायल हो गई और मौत हो गई। इस प्रकरण में अब तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। हिरासत में भी नहीं लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में कुछ युवकों की धरपकड़ हो सकती है। व्यास कॉलोनी पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Join Whatsapp 26