Gold Silver

बीकानेर से आने के बाद घर संभाला तो परिजनों के उड़ गए होश

खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। चोरों के हौंसले बुलंद है, पुलिस मस्त है। ताजा मामला नापासर थाना इलाके से सामने आया है, जहां बीते चौबीस घंटे में चोरों ने तीन घरों में सेंधमारी करके लाखों रुपए के गहने और नगद रुपए ले गए। नापासर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चोरों के फुटमार्क लिए। साथ ही पुलिस ने मामला जुर्म धारा 457,380 भा.द.स. में दर्ज कर जांच सहीराम हैडकांस्टेबल को सुपुर्द की है। मिली जानकारी के अनुसार नापासर में रहने वाले पृथ्वीराज तिवाड़ी अपने परिजनों के साथ विवाह समारोह में हिस्सा लेने बीकानेर गए हुए थे। बीकानेर से आने के बाद जब उन्होंने अपना घर संभाला तो होश उड़ गए। मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर कमरे में सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने उस अलमारी को भी तोड़ दिया, जिसमें सोने व चांदी का सामान था। नापासर थानाधिकारी जगदीश पांडर भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। वहीं नेहरू चौक चुंगी चौकी क्षेत्र में दो घरों में भी चोरों ने सेंधमारी की है। अशोक छिम्पा व किशन सुथार के घरों में घुसे। अशोक छिम्पा के घर से 4-5 हजार नगदी ले गए। किशन सुथार के घर से कुछ ज्यादा नही हाथ लगा।

Join Whatsapp 26