
गेहूं के भाव चढ़े, मेथी धनिया 200 रुपए सस्ता, मूँगफली तेल के भाव गिरे







प्रदेश की मंडियों में बुधवार को कारोबार तेज रहा। गेहूं की डिमांड के चलते भाव चढ़े हैं। सरसों के भाव करीब-करीब सभी मंडियों में नीचे आए हैं। खाद्य तेलों के दाम कुछ तेज हुए हैं। सोयाबीन के भावों में भी गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार को सरसों के भाव में गिरावट रही। सरसों लूज के भाव 50 रुपए गिरकर 6550 रु/क्विंटल रहे। सरसों मिल डिलीवरी के भाव भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 7250 रु/क्विंटल पर आए। देसी चना भी मंडी में 50 रुपए तक टूटा। भाव 4500 रु/क्विंटल रहे। जयपुर में गेहूं, जौ व बाजरा स्थिर रहे। यहां खाद्य तेलों में आज उछाल आया। सरसों तेल 25 रुपए तेजी के साथ 2450 रुपए प्रति टिन बिका। रिफाइंड तेलों के भाव 20 से 25 रुपए तक प्रति टिन तेज हुए हैं। ये 2630 से 2680 रुपए प्रति टिन तक बिके हैं। मूंगफली तेल का टिन 75 रुपए सस्ता होकर 2900 रुपए प्रति टिन तक बिका है।


