
गेहंू इतने रुपए महंगा, सरसों और जौ के भाव गिरे






बीकानेर. प्रदेश की अधिकतर मंडियों में शुक्रवार को कारोबार में सुस्ती रही। जयपुर मंडी में आज गेहूं के भाव स्थिर रहे। जौ के भाव 100 रुपए चढ़कर 3200 रु क्विंटल पहुंच गए। जयपुर में बाजरा व सरसों के भाव भी स्थिर ही रहे। चने के भावों में यहां 100 रुपए की तेजी रही, भाव 4700 रु क्विंटल रहे। देसी मिल डिलीवरी चना भी 50 रुपए चढ़कर 5000 रु क्विंटल बिका।
जयपुर मंडी में खाद्य तेलों में आज एक बार फिर 70 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली। खाद्य तेल के टिन 20 से 70 रुपए तक सस्ते हुए। वहीं देसी घी के भाव स्थिर रहे। हालांकि एकाध ब्रांड के भाव नीचे आए हैं। जयपुर में बासमती राइस व चीनी के भाव स्थिर बने हुए हैं।
नागौर में शुक्रवार को भी मंडियों में जमकर व्यापार हुआ। बड़ी तादाद में किसान अपनी उपज लेकर मंडियों में पहुंचे। शुक्रवार को मेड़ता मंडी में माल की अधिक आवक हुई। नागौर में शुक्रवार को प्रति क्विंटल जीरा 22 हजार 900 रुपए तक बिका। देशभर में मूंग और जीरा के लिए अपनी पहचान रखने वाली मेड़ता और नागौर की कृषि उपज मंडी में 6 मई को कृषि जिंसों के भाव इस प्रकार रहे।
अलवर मंडी में जिंसों का भाव रु प्रति क्विंटल
अलवर मंडी में गेहूं में 10 रुपए की मामूली तेजी रहीए भाव 2325 रु क्विंटल रहे। वहीं सरसों में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गईए सरसों के भाव 7050 रु क्विंटल रहे।
श्रीगंगानगर में आज जिंसों का भाव
श्रीगंगानगर की मंडी में आज गेहूं के अधिकतम मूल्य में 200 रुपए का उछाल आयाए भाव 2800 रु क्विंटल तक पहुंच गए। जौ के भाव 100 रुपए डाउन आकर 2880 रु क्विंटल हो गए। चना के भाव भी 100 रुपए टूटकर 4425 रु क्विंटल हो गए। सरसों में यहां 350 रुपए तक की टूटत रही, भाव 6880 रु क्विंटल रहे।
सीकर मंडी में आज जिंसों का भाव
सीकर में दो दिन बाद मंडी के व्यापार में तेजी आई है। चने और जौ में सौ रुपए की तेजी रही। चने के भाव 4700 रु क्विंटल रहे। नई सरसों यहां 50 रुपए टूटकर 6650 रु क्विंटल बिकी। जबकि जौ के भाव 100 रुपए चढ़कर 3000 रु क्विंटल रहे।
कोटा मंडी में जिंसों का आज का भाव
कोटा मंडी में सोयाबीन 150 रुपए तेज रहा, जबकि धनिया 300 रुपए मंदा बिका। कोटा मंडी में सोयाबीन के भाव 7500 रु क्विंटल तक आ गए। वहीं अलसी 300 रुपए गिरकर 6200 रु क्विंटल बिकी। कलौंजी में 3000 रुपए की बड़ी गिरावट है, भाव 13 हजार से सीधे 10 हजार रु क्विंटल पर आ गए। धनिया में भी 500 रुपए की गिरावट है, पुराना धनिया 8500 रु क्विंटल बिका। वहीं लहसुन भी 50 रुपए टूटकर 4200 रु क्विंटल बिका।


