
गेहूं 50 रुपए तक सस्ता: सरसों में 100 की कमी, मंडी में अभी ज्यादा कोई हलचल नहीं





राजस्थान की मंडियों में मंगलवार को गेहूं के रेट में हल्की गिरावट आई है। जिंस कारोबारी सतीश रावत का कहना है कि बाजार में 15 दिन बाद तेजी आने के आसार है। बाकी मंडी में अभी ज्यादा हलचल नहीं है। गेहूं सरसों चना सब के भाव नीचे आए हैं।
बाकी जिंस स्थिर हैं। उन्होंने कहा कि डीजल की रेट गिरने, मालभाड़ा घटने, गेहूं, चावल व चीनी पर स्टॉक लिमिट लगाने के कारण भावों पर नियंत्रण लगा है। यानी सरकार की सख्त नीतियों के कारण महंगाई काबू में है। उन्होंने कहा कि सावन के सीजन में तेल व अन्य जिंसों के भाव में तेजी आने की उम्मीद है।
| खाद्य जिंस | भाव (रु./ क्विंटल) |
| गेहूं | 2005 – 2148 |
| जौ | 2425-2676 |
| चना | 4250-4432 |
| ग्वार नया | 5250-5570 |
| ग्वार पुराना | 5750 -6253 |
| सरसों | 5850-6432 |
| मूंग | 6250 – 6885 |

✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |



