Gold Silver

ऐसा क्या हुआ की इस स्कूल के प्राचार्य और व्याख्याता को किया एपीओ

ऐसा क्या हुआ की इस स्कूल के प्राचार्य और व्याख्याता को किया एपीओ

खुलासा न्यूज़ | जिले के खाजूवाला ब्लॉक में संचालित शहीद ओमप्रकाश बिश्नोई राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में कार्यरत प्राचार्य सरोज बिश्रोई और व्याख्याता विजय कुमार को एपीओ किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्राचार्य और व्याख्याता पर स्कूल में कार्यरत कार्मिकों के साथ भेदभाव और स्कूल का शैक्षणिक वातावरण खराब करने का आरोप है। इन दोनों के खिलाफ शिक्षा विभाग को शिकायत भी प्राप्त हुई थी। जिसकी पुष्टि होने पर प्रशासनिक आधार पर दोनों को एपीओ किया गया है।

Join Whatsapp 26