Gold Silver

ऐसा क्या हुआ कि विधायक को निगम आयुक्त को लिखना पड़ा पत्र

बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने होली के दौरान शहरी परकोटे में होने वाले रम्मतों, फागणियाफुटबॉल तथा हर्षों-व्यासों के डोलची खेल सहित विभिन्न मंदिरों में होने वाले फाग उत्सवों के दौरान साफ-सफाई तथा अतिरिक्तप्रकाश व्यवस्था करने के लिए नगर निगम आयुक्त को पत्र प्रेषित किया है।विधायक ने बताया कि होलाष्टक की शुरुआत के साथ शहरी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें थंब पूजन, रम्मतें, चंगऔर फाग महोत्सव जैसे आयोजन शामिल हैं। इनके अलावा हर्ष और व्यास जाति का परंपरागत डोलची मार खेल और फागनिया फुटबाल भी आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इनमें बीकानेर शहर के अलावा और देशभर के विभिन्न शहरों में रहने वाले प्रवासीलोगों की भागीदारी भी रहेगी। इसके मध्यनजर उन्होंने शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। साथ हीउन्होंने बीकानेर इलेक्ट्रिकल सप्लाई लिमिटेड के अधिकारियों को पत्र भेजते हुए रम्मतों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भीकहा है। विधायक ने कहा कि बीकानेर की होली देशभर में विशेष पहचान रखती है। यहां के लोग यह त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मना सकें, इसके मद्देनजर प्रशासन स्तर पर सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रखी जाएं।

Join Whatsapp 26