ऐसा क्या हुआ कि आईजी को अचानक शहर का भ्रमण करना पड़ा, और दे डाली थानाधिकारियों को चेतावनी

ऐसा क्या हुआ कि आईजी को अचानक शहर का भ्रमण करना पड़ा, और दे डाली थानाधिकारियों को चेतावनी

बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश को शहर के भ्रमण पर निकले। उन्होंने शहर में रात आठ बजे बाद शराब बिकने को लेकर ठेकों का औचक निरीक्षण किया।ठेकों के आसपास देर रात तक जमा भीड़ को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि रात आठ बजे बाद शराब बिकने पर प्रतिबंध है।इसके बावजूद शराब बेचने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि शहर का राउंड किया गया है। कुछेक जगह पर अव्यवस्थाएं मिली हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी गई है। थाना क्षेत्रों में रात आठ बजे बाद शराब बिकती पाई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसलिए पड़ रही जरूरतशहर में रात आठ बजे बाद शराब बेची जा रही है। शराब देर रात तक बिकने के साथ-साथ तय कीमत से अधिक वसूल की जा रही है। पुलिस व आबकारी विभाग पर शराब ठेकेदारों से मिलीभगत का आरोप लग रहा है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |