ऐसा क्या हो गया कि मुस्लिम समुदाय के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से बनाई दूरी, अध्यक्ष पद पर तीन नाम तय किये

ऐसा क्या हो गया कि मुस्लिम समुदाय के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से बनाई दूरी, अध्यक्ष पद पर तीन नाम तय किये

बीकानेर। प्रदेश के मुखिया बीकानेर आने पर शहर के मुस्लिम समुदाय से जुडे कांग्रेसी नाराज हो गए है। उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक नियु्िरक्तयों में दूर किया गया है जो हमे सहन नहीं है। हमें राजनीतिक नियुक्तियों में पद देना चाहिए। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय के कांग्रेसी लोगों ने एक जगह बैठक कर यह निर्णय लिया था कि हम मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। जानकारी ऐसी आ रही है कि बाद कि सभी मुस्लिम समुदाय के लोग मंत्री से मिले और अपनी बात कही मंत्री ने कहा कि अगर मेरे परिवार से कोई शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनता है तो दावेदारी वापस लेंगे। लेकिन कार्यकर्ताओं ने सीधे कहा कि हमें आपके परिवार से अध्यक्ष पद दावेदारी का कही भी विरोध नहीं करते है हम साथ है लेकिन उनका निशाना मंत्री के परिवार से अध्यक्ष पद के दावेदारी को लेकर ही नाराजगी है।
उनके समुदाय से किसी को भी राजनीतिक नियुक्ति नहीं दी गई। उन्हें दरकिनार किया गया है। अब केवल अध्यक्ष पद ही शेष है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में मुस्लिम समुदाय के तीन युवा कांग्रेसियों का नाम शहर अध्यक्ष पद हेतु दिया जाना तय हुआ है। नाराज़ कार्यकर्ता अभी तक गहलोत के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। कहा जा रहा है कि वे‌ जल्द ही जयपुर कूच करेंगे। जयपुर में गहलोत से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाएंगे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |