Gold Silver

ऐसा क्या हो गया कि अचानक मंत्री यादव पहुंचे बीकानेर, एयरपोर्ट से ही लौटे वापस

बीकानेर। रविवार को केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अचानक बीकानेर पहुंचे। यादव यहां नाल एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए रुके, फिर जैसलमेर के लिए सडक़ मार्ग से रवाना हो गए। इस बीच उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ करीब आधा घंटे तक बातचीत की। यादव का स्वागत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खास इंतजाम किए थे।
जैसलमेर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए यादव नाल एयर पोर्ट पर पहुंचे। यादव जैसे ही एयरपोर्ट के विजिटिंग एरिया में आए, वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध खड़े होकर उनका अभिनन्दन किया। शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, गुमान सिंह राजपुरोहित, मोहन सुराना, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, अविनाश जोशी, जिला मंत्री अरुण जैन, कौशल शर्मा, महावीर सिंह चारण, किशन गोदारा ने स्वागत किया। इस दौरान यादव ने बीकानेर संगठन को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ काफी देर तक चर्चा की।

Join Whatsapp 26