Gold Silver

ऐसा क्या हुआ कि अचानक गहलोत के हेलीकॉप्टर को उडाने की नहीं दी अनुमति

बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हेलीकॉप्टर को चूरू से बीकानेर उड़ाने भरने के लिए अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में अब अशोक गहलोत सड़क मार्ग से बीकानेर पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब समय और अधिक लगेगा। जानकारी के अनुसार चूरू में मौसम खराब होने की वजह से ऐसा हुआ है। जिसके चलते पूर्व सीएम अशोक गहलोत के हेलीकॉप्टर को बीकानेर के लिए उड़ाने भरने से रोका गया है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज चूरू लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां की नामांकन सभा को संबोधित किया। वहां से ये तीनों नेता बीकानेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल की नामांकन सभा में शामिल होंगे, जो सादुल क्लब मैदान में होगी।

Join Whatsapp 26