Gold Silver

ऐसा क्या हुआ कि बीकानेर शहर कांग्रेस को बुलानी पड़ी आपात बैठक

खुलासा न्यूज, बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ नेता सांसद राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द करने के विरोध में 27 मार्च को दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन हेतु बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की एक अति आवश्यक बैठक कल 25 मार्च 2023 को सुबह 10 बजे बीकानेर सर्किट हाउस में बुलाई गई है। जानकारी के अनुसार जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित इस अति आवश्यक बैठक में बीकानेर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदजन,पार्षद प्रत्यासी जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी इसमें अपनी भागीदारी सत प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे।

Join Whatsapp 26