विवाहिताओं ने ऐसा क्या किया कि कर दिया घर से बेघर - Khulasa Online विवाहिताओं ने ऐसा क्या किया कि कर दिया घर से बेघर - Khulasa Online

विवाहिताओं ने ऐसा क्या किया कि कर दिया घर से बेघर

खुलासा न्यूज बीकानेर। महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के आरोप में नागौर जिले के डीडवाना इलाके में गोर चौक आडका बास निवासी 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।परिवादी ने शनिवार शाम को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एक राय होकर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पीटा। स्त्रीधन भी हड़प लिया।थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में परिवादिया की रिपोर्ट पर उसके पति हेमन्त, सास हेमलता, रमेशचन्द्र, दिनेश, हिमांशु, राजेश्वरी, योगिता व विमलाकंवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।वहीं महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के आरोप में गांव कुदसू निवासी पीडि़ता के पति बनवारीलाल, जेठ गोपाल, सास मोहिनी देवी, जेठानी द्वारिका देवी, ससुर सहीराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने दहेज नहीं मिलने पर उसकी पिटाई की तथा उसका स्त्रीधन भी हड़प लिया। थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार मामले की जांच कर

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26