रामेश्वर डूडी को लेकर क्या बोले सीएम अशोक गहलोत, पढ़ें यह खबर

रामेश्वर डूडी को लेकर क्या बोले सीएम अशोक गहलोत, पढ़ें यह खबर

खुलासा न्यूज, बीकानेर। नोखा में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की धर्मपत्नी सुशीला डूडी के समर्थन में सभा को संबोधित करने के लिए सीएम अशोक गहलोत पहुंचे। अशोक गहलोत के साथ यहां पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा भी आए। गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे यहां जेठाराम डूडी के वक्त से आ रहे हैं, उस समय से उनका रिश्ता रहा है। लेकिन जेठाराम डूडी अचानक इस दुनिया से चले गए थे। गहलोत ने कहा कि वे जब प्रदेश अध्यक्ष थे तब रामेश्वर डूडी को लोकसभा का टिकट मिल गया था, उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जब वे नेता प्रतिपक्ष बने, उस समय उन्होंने प्रदेश हर मुद्दे को उठाया। उस समय गोविंद डोटासरा व रामेश्वर डूडी की जोड़ी बनी, जिन्होंने किसानों की समस्या को उठाया। गहलोत ने कहा कि 2018 के विधानसभा में दुर्भाग्य रहा कि डूडी चुनाव हार गए, अन्यथा वो मेरे साथ मंत्रीमंडल में मंत्री होते। अब बड़े दुख की बात है कि डूडी अस्वस्थ है। उन्होंने कहा कि जिस दिन डूडी बीमार हुए उससे एक दिन पहले उनसे मिलने आए, लंबी गपश्प की। लेकिन सुबह अचानक खबर आई कि डूडी की तबीयत खराब हो गई, उन्हें ब्रैन स्टॉक हुआ है। मैं तुरंत हॉस्पिटल पहुंचा और एसएमएस के चिकित्सकों से बात कर तुरंत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। गहलोत ने कहा कि आज डूडी तकलीफ में इसका हम सबको दुख है। डूडी की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी सुशीला देवी ने चुनाव लडऩे की हिम्मत करनी पड़ी और डूडी पर जो क्षेत्र की जनता की जो अपेक्षाएं है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। जिससे डूडी को दुआएं मिलेगी।

 

केन्द्र सरकार पर बोला हमला

 

गहलोत ने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अब देश में मोदी-मोदी हो गया है, धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर कुछ भी हो जाता है। इस सरकार द्वारा एनडीए सरकार को खूब बदनाम किया गया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से कई वादे किय, लेकिन एक भी अब चर्चा नहीं हो रही। गहलोत ने ईडी की कार्रवाई को लेकर भी केन्द्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि पाकिस्तान से जैसे टिड्डी दल आ रहे हैं वैसे ही प्रदेश में ईडी आ रही है। जिसकी मार्ग क्षमता कम हो गई है। गहलोत ने कहा कि केन्द्र में बैठे लोगों का काम चुनी हुई सरकारों को गिराने का है, लोकतंत्र को खतरे में डालने का है, खरीद-फरोख्त करने का है। हॉर्स ट्रैडिंग हो रही है। गहलोतने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा के मकान में ईडी के अधिकारियों ने बिना कोई मतलब धावा बोल दिया, जिन पर कोई केस नहीं, किसान का बेटा है। आज डोटासरा के दोनों बेटों को नोटिस थमाकर दिल्ली बुला लिया। इस हालात पर अब हमें सोचना होगा।

 

डूडी के कहने पर मैंने क्षेत्र को कई सौगातें दी

 

गहलोत ने कहा कि डूडी साहब के कहने पर उन्होंने नोखा क्षेत्र को कई सौगाते दी। जिसमें जेठाराम डूडी के नाम से जिला अस्पताल बनवाया, जिसकी परिवार के लोग ने दी। कई गांवों में सीएचसी व पीएचसी खोली। कई गांवों में जीएएस बनवाये गए। नोखा में कॉलेज खोली। कोर्ट दिया। घोण मंडी। इस प्रकार बहुत काम हुआ। आगे बोलते हुए गहलोत ने कहा कि मैंने प्रदेश की जनता को दस गारंटियां दी। जिसमें सबसे बड़ी लोगों को इलाज फ्री दिया जा रहा है। इन गांरटियों के चलते हिन्दूस्तान में राजस्थान का सब जगह नाम हो रहा है। अब हमने सात गारंटियां दी है, जिनको सरकार बनने पर लागू की जाएगी।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |