बीकानेर में बदलने लगा मौसम, सुबह-शाम हल्की ठंड दोपहर में गर्मी का एहसास

बीकानेर में बदलने लगा मौसम, सुबह-शाम हल्की ठंड दोपहर में गर्मी का एहसास

बीकानेर में बदलने लगा मौसम, सुबह-शाम हल्की ठंड दोपहर में गर्मी का एहसास
खुलासा न्यूज़। बीकानेर में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। खासकर न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट से सर्दी का एहसास बढ़ गया है। सुबह नौ बजे तक हल्की ठंडी हवाओं से सर्दी की आहट हो रही है। दोपहर में तापमान में अभी खास कमी नहीं आई है। इस कारण दोपहर में पंखे अब भी चालू हैं।

बीकानेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान घटकर 20.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। न्यूनतम तापमान पिछले दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट आ रही है। शाम सात बजे से सुबह नौ बजे तक सर्दी का एहसास रहता है। सुबह नौ बजे के बाद से पारा बढ़ना शुरू होता है जो दोपहर में परवान पर पहुंच जाता है। आने वाले दिनों में सर्द हवाओं का समय बढ़ने वाला है। नवम्बर के अंतिम सप्ताह तक तापमान में काफी गिरावट होने की उम्मीद की जा रही है। खासतौर पर अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। उम्मीद की जा रही है अधिकतम पारा भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास या इससे भी कम हो सकता है। अब तक ये 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |