[t4b-ticker]

बीकानेर में मौसम बदला, सुबह-शाम ठंडी हवा का अहसास, दोपहर में गर्मी बरकरार

बीकानेर में मौसम बदला, सुबह-शाम ठंडी हवा का अहसास, दोपहर में गर्मी बरकरार

खुलासा न्यूज़। बीकानेर में मौसम करवट लेने लगा है। सुबह-शाम अब हल्की ठंडी हवा चल रही है और तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को पारा नीचे दर्ज हुआ। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि एक नए सिस्टम के असर से आने वाले दिनों में तापमान एक-दो डिग्री तक बढ़ सकता है।

सुबह-शाम ठंडी, दोपहर गर्म
पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह छह से सात बजे के बीच हल्की ठंडक का एहसास होता है, जबकि दोपहर में धूप निकलने के बाद पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को घटकर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मानसून विदा, बारिश नहीं होगी
बीकानेर से मानसून की विदाई हो चुकी है और अब बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।

अक्टूबर से बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग का अनुमान है कि अक्टूबर महीने से पारा गिरना शुरू होगा और दीपावली से पहले गर्मी का असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद फरवरी-मार्च तक सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा।

Join Whatsapp