बीकानेर: इस तारीख से एक दिन के अंतराल से मिलेगा पानी

बीकानेर: इस तारीख से एक दिन के अंतराल से मिलेगा पानी

बीकानेर. इंदिरा गांधी नहर परियोजना में आंशिक नहरबंदी चल रही है। नहर में केवल पेयजल उपयोग के लिए पानी चलाया जा रहा है। यह 25 अप्रेल तक चलाने के बाद पूर्ण नहरबंदी शुरू करना प्रस्तावित था। अब सिंचाई विभाग ने पंजाब से सम्पर्क साधकर तीन दिन पेयजल उपयोग के लिए पानी और चलाने पर सहमति ले ली है। ऐसे में 28 अप्रेल तक नहर में पानी चलने की उम्मीद है। इसी के अनुरूप जलदाय विभाग ने जलाशय में पानी भंडारण की व्यवस्था की है। साथ ही पूर्ण नहरबंदी लागू होने के साथ पानी आपूर्ति में कटौती कर एक दिन के अंतराल से पानी आपूर्ति की व्यवस्था अब 26 अप्रेल की जगह 29 अप्रेल से प्रभावी करने की उम्मीद है। जलदाय विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शोभासर और बीछवाल जलाशय करीब 80-90 सेंटीमीटर खाली है। रोजाना नहर से पानी वहां आ रहा है, साथ ही शहरवासियों को इसमें से पानी की आपूर्ति भी रोजाना की जा रही है। अगले पांच दिन में दोनों जलाशय शत प्रतिशत भर जाएंगे। इसके साथ ही पूर्ण नहरबंदी प्रभावी होने से नहर में जलप्रवाह शून्य हो जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को दोनों जलाशयों में संग्रहित किया पानी ही आगे एक महीने आपूर्ति की जानी है। जलाशयों का पानी दैनिक आवश्यकता के हिसाब से 15 दिन आपूर्ति कर सकते हैं। जिसे एक महीने चलाने के लिए एक दिन के अंतराल से पानी की आपूर्ति देने की व्यवस्था लागू की जाएगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |