महंगाई का झटका: टीवी देखना और मोबाइल से बात भी महंगी, ये हुए 7 बदलाव

महंगाई का झटका: टीवी देखना और मोबाइल से बात भी महंगी, ये हुए 7 बदलाव

दिसंबर के पहले दिन आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने कॉमर्श‍ियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपए का इजाफा किया है। वहीं आज से आपको कई सर्विसेज के लिए ज्यादा रुपए चुकाने होंगे। आज से जियो के रिचार्ज 21% तक महंगे हो गए हैं।

इसके अलावा अब SBI के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 99 रुपए और टैक्स अलग से देना होगा। हम आपको ऐसी ही सर्विसेज के बारे में बता रहे हैं जिनके लिए आपको आज से ज्यादा दाम चुकाना होगा। इसके अलावा हम आपको आज से लागू होने वाले बदलावों की जानकारी भी दे रहे हैं।

1. कॉमर्श‍ियल सिलेंडर 100 रुपए महंगा हुआ
दिसंबर के पहले दिन पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने महंगाई का झटका दिया है। कॉमर्श‍ियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपए का इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनि‍यों के इस फैसले के बाद दिल्ली में 19 KG के कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम 2101 रुपए हो गया है। पिछले महीने यह कीमत 2000.50 रुपए थी। हालांकि घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 KG के गैस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है। कॉमर्श‍ियल सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट और बाहरी खाना महंगा हो सकता है।

2. जियो के रिचार्ज प्लान हुए महंगे
जियो ने आज से अपने टैरिफ प्लान महंगे कर दिए हैं। अब जियो के 75 रुपए वाले प्लान के लिए 1 दिसंबर से 91 रुपए चुकाने होंगे। जियो के रीचार्ज प्लान करीब 21% तक महंगे हो गए है। अब 129 रुपए वाला प्लान 155 रुपए, 399 वाला प्लान 479 रुपए, 1,299 वाला प्लान 1,559 रुपए और 2,399 वाला प्लान अब 2,879 रुपए में मिलेगा। डेटा टॉप-अप की कीमत भी बढ़ाई गई है। अब 6 GB डेटा के लिए 51 के बजाय 61, 12 GB के लिए 101 के बजाय 121 रुपए और 50 GB के लिए 251 रुपए के बजाय 301 रुपए खर्च करने होंगे।

DTH रिचार्ज के लिए चुकाने होंगे ज्यादा दाम
आज से स्टार प्लस, कलर्स, सोनी और जी जैसे चैनल्स के लिए 35 से 50% तक ज्यादा कीमत चुकानी होगह। सोनी चैनल को देखने के लिए 39 रुपए की जगह 71 रुपए प्रतिमाह देने होंगे। इसी तरह ZEE चैनल के लिए 39 रुपये की बजाय 49 रुपए महीना, जबिक Viacom18 चैनलों के लिए 25 की जगह 39 रुपए देने होंगे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |