सड़क किनारे खुले में फैंका जा रहा मुर्गे व बकरों का अपशिष्ट, कार्यवाही करने वाला कहां है प्रशासन? देखें वीडियो

सड़क किनारे खुले में फैंका जा रहा मुर्गे व बकरों का अपशिष्ट, कार्यवाही करने वाला कहां है प्रशासन? देखें वीडियो

खुलासा न्यूज, बीकानेर। सड़क किनारे, डंपिंग यार्ड या फिर किसी कचरे के ढ़ेर में गरीब तबक के लोगों को कचरे से प्लास्टिक या फिर कोई जरूरत का सामान ढूंढते हर किसी ने देखा होगा, लेकिन सुभाष मार्ग पर ऐसे लोगों को देखा गया जो मांस का अपशिष्ट पदार्थ उठा रहे थे। दरअसल, यहां कचरे की तरह कुछ दुकानदार मुर्गे व बकरे के मांस का अपशिष्ट फैंक रहे हैं, जिनको चुगती महिलाएं व बच्चे नजर आ रहे है। सुभाष मार्ग पर जिसे जिन्ना रोड के नाम से ही जाना जाता है, यह हालात देखकर लोग हैरान रह गए। कुछ लोगों ने सुभाष मार्ग पर खुले में मुर्गे और बकरे का मांस बेचने वालों को सड़क किनारे अपशिष्ट पदार्थ फैंकते हुए न केवल देखा बल्कि उसका वीडियो भी बनाया। वीडियों में दिखत है कि कुछ औरतें पास से आती है और उसे फैंके हुए अपशिष्ट में से ही खाने के योग्य मांस को छांटकर बटोरना शुरू कर देती है। यह देख कुछ राहगी आश्चर्यचकित हो रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि यह रोजाना का काम है और यह नाराज आम बात है। वहीं देखने में आया कि सड़क किनारे मुर्गे और बकरों के अपशिष्ट पदार्थ का ढेर शहर के प्रशासन की सफाई और स्वच्छता की पोल खोल रहा था। ऐसे में स्थानीय लोगों का यह भी कहना था कि प्रशासन जानते बूझते हुए भी आंख मुंदे बैठा है। जबकि यह दुकानदारों का नित्य का क्रम है। इसके चलते कोटगेट से लालगढ़ की ओर जाने जाने वालों को नाक-मुंह ढककर गुजरना पड़ता है। खुले में फैंके गए पशु और पक्षियों के अपशिष्ट गंभीर बीमारी भी फैला रहे है। बड़ी बात यह है कि इस अपशिष्ट यहां फेंकने के लिए किसने परमिशन दी और बिना परमिशन फैंका जा रहा है तो प्रशासन इन पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है। यह अपने-आप में बड़ा सवाल है कि सरेआम इस तरह मांस का अपशिष्ट सड़क किनारे कचरे की तरह फैंका जा रहा है। जिसको कुत्ते मुंह में लिये इधर-उधर घूम रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई मर्तबा इसका विरोध किया लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है और न ही प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा।

Join Whatsapp 26