Gold Silver

अवैध रूप से हथियार लेकर घूम रहा था,पुलिस ने किया गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध रूप से हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ बीकानेर पुलिस का अभियान तेज हो गया है। नयाशहर पुलिस ने एक युवक को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि जितेंद्र कुमार उर्फ नीरज सोलंकी के खिलाफ लंबे समय से शिकायत आ रही थी। उसके पास हथियार होने की आशंका थी। सोमवार को उसकी तलाशी ली गई तो सामान्य से आकार से बड़ा धारदार चाकू उसके पास पाया गया। उसके ठिकानों की तलाशी की जा रही है, और कुछ हथियार भी मिल सकते हैं। वो दर्जियों की बड़ी गुवाड़ क्षेत्र का रहने वाला है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। चारण ने बताया कि अवैध रूप से हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
धोखाधड़ी के दो मामले
नयाशहर थाने में ही धोखाधड़ी के दो अलग अलग मामले दर्ज हुए हैं। दोनों ही मामले चैक अनादरित होने से जुड़े हैं। इसमें एक केस नागौर के सुरेंद्र सोनी ने दर्ज कराया है। सोनी वर्तमान में बीकानेर में सुनारों की बड़ी गुवाड़ में रहता है। उसने नयाशहर थाने मे ंदर्ज स्नढ्ढक्र में कहा है कि श्याम सुंदर सोनी और जगदीश प्रसाद सोनी ने चैक चोरी करके उसके नाम से बैंक में लगा लिए। ये चैक अनादरित करवा दिए। इतना ही नहीं फेसबुक पर सुरेंद्र सोनी का फोटो लगाकर बदनाम करने का प्रयास किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एक अन्य मामले में गिरीराज पुरोहित ने आरोप लगाया है कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी राजेश आचार्य ने चैक भरकर फर्जी तरीके से बैंक खाते से रुपए निकालने का प्रयास किया। ये चैक भी अनादरित हो गया। पुलिस ने इस मामले में भी जांच शुरू की है।

Join Whatsapp 26