भस्म खिलाई, 4 घंटे बाद होश आया तो न्यूड थी महिला, तांत्रिक ने किया रेप, नाबालिग बेटी से की अश्लीलता - Khulasa Online भस्म खिलाई, 4 घंटे बाद होश आया तो न्यूड थी महिला, तांत्रिक ने किया रेप, नाबालिग बेटी से की अश्लीलता - Khulasa Online

भस्म खिलाई, 4 घंटे बाद होश आया तो न्यूड थी महिला, तांत्रिक ने किया रेप, नाबालिग बेटी से की अश्लीलता

जोधपुर में तांत्रिक और उसके साथी ने मिलकर महिला से रेप किया। इतना ही नहीं महिला ने अपनी समस्या बताई तो घर पहुंचा और उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़, अश्लीलता की। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद तांत्रिक अश्लील फोटो और वीडियो शेयर कर उसकी बेटी को भी परेशान करने लगा।

मामला शहर के माता का थान थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला(35) अपने पति से अलग रहती है। उसकी एक 12 साल की बेटी है। घर-परिवार के मसले को लेकर वह परेशान रह रही थी। दो महीने पहले किसी ने फलौदी के दो तांत्रिकों के बारे में बताया। इस पर महिला जनवरी महीने में फलौदी के मेदाराम व चंपा राम के कॉन्टैक्ट में आई। इस दौरान इन दोनों महिला से रेप किया और अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए।

पीड़िता ने बताया कि 24 मार्च को मेदाराम व चंपाराम दोनों उसके घर आए। दोनों दावा करने लगे कि वह सारी समस्या दूर कर देंगे। महिला ने बताया कि पारिवारिक परेशानी दूर करने के नाम उसे भस्म खिलाई गई। 4 घंटे बाद जब उसे होश आया तो शरीर पर कपड़े नहीं थे। तांत्रिक और उसका साथी भी आपत्तिजनक स्थिति में थे।

महिला ने बताया कि दोनों ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे। वीडियो शेयर करने की धमकी देने लगे। 12 साल की नाबालिग बेटी से भी अश्लील हरकतें कीं। महिला ने बताया कि दोनों ने बेटी के प्राइवेट पार्ट से भी छेड़खानी की। इस घटना के बारे में महिला ने संबंधित पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26