Gold Silver

इन 8 जिलों में पाला पडऩे की चेतावनी, आज और कल

जयपुर। उत्तर भारत में चल रही शीतलहर के असर से राजस्थान में ढूंढ़ाड, शेखावाटी, मेवाड़, वांगड़ और मारवाड़ अंचल सहित सम्पूर्ण राजस्थान भीषण सर्दी की चपेट में है। मौसम विभाग ने आज और कल दो दिन तक कॉल्ड डे यानी कि तेज शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक कॉल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।
जिलों में पाला पडऩे का अलर्ट
प्रदेश के अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुंनू, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में शीतलहर के असर से पाला पडऩे की आशंका पैदा हो गई है। पाला पडऩे से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। प्रदेश में पड़ रही ठंड अब किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है। जानकारी के अनुसार सीकर जिले का फतेहपुर कस्बा प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। यहां पर पारा माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। फतेहपुर में हालात ये है कि घरों की टंकियों और बर्तनों में रखा पानी जमाने लगा है। खेतों में फसलों पर जमी ओस की बूंदे बर्फ ये तब्दील हो रही हैं। जबकि चूरू में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। तो माउंट आबू में तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीकानेर में पारा 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के ढूंढ़ाड़, शेखावाटी, मेवाड़, मारवाड़ और वांगड़ अंचल तक सभी इलाके शीतलहर की चपेट में है। अगले 48 घंटे तक प्रदेश में भीषण सर्दी के हालात बने रहने के आसार हैं। भीषण सर्दी के असर से सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आंशका पैदा हो गई है। कई जगहों पर पाले के कारण सरसों की कोंपलें नष्ट होने के समाचार मिले हैं
फतेहपुर —  माइनस 4 डिग्री सेल्सियस
सीकर —    माइनस 1 डिग्री सेल्सियस
जयपुर —   3.4 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर —  2.7 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर — 2.1 डिग्री सेल्सियस
चूरू —       1.1 डिग्री सेल्सियस

Join Whatsapp 26