
अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री प्रकरण में एक साल से वांछित आरोपी गिरफ्तार






खुलासा न्यूज, बीकानेर। अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री के प्रकरण में एक साल से वांछित आरोपी राजूसिंह उर्फ राजेन्द्र सिंह को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, मार्च 2022 में नोखा पुलिस ने गांव खीचियासर की रोही में महेन्द्र सिंह राजपूत की ढाणी से अवैध देशी शराब के 4800 पव्वे, 281 लीटर स्प्रिट, 1122 लीटर स्प्रिट निर्मित शराब, चार फर्जी मोहरे सहित अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त संसाधान जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें पूर्व में चार आरोपी अशोक थालोड, किशन सिंह, महेन्द्र सिंह व फर्जी मोहर बनाने वाले रविकांत वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। इस प्रकरण में एक साल से वांछित सीकर निवासी आरोपी राजूसिंह उर्फ राजेन्द्र सिंह की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। जिसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गा। आरोपी से अवैध शराब की फैक्ट्री के सामान खरीद फरोख्त के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।


