व्यास होंगे नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के जोनल अध्यक्ष

व्यास होंगे नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के जोनल अध्यक्ष

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नॉर्थ वेस्टर्न वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन का 18 वा वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ इस वार्षिक अधिवेशन मे चारो मंडल बीकानेर ,जयपुर, जोधपुर, अजमेर के सैंकड़ो कर्मचारियों ने भाग लिया ओर एआईआरएफ के राष्ट्रीय महामंत्री कॉम शिव गोपाल मिश्रा ने ओर एनडब्लूआरईयू के महामंत्री कॉम मुकेश माथुर ने संबोधित किया ये अधिवेशन वर्चुअल रहा जिसकी अध्यक्षता कॉ अनिल व्यास ने की।इस वार्षिक अधिवेशन मे चारों मंडलों के अध्यक्ष मंडल सचिव समस्त मंडल ओर जोनल कार्यकरणी के साथी भिन्न भिन्न मंडलों के डेलिकेट ,एवं सक्रिय कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे। इस अधिवेशन मे एनडब्लूआरईयू जोनल कार्यकरणी ने सर्वसमिति से एक मत हो कर बीकानेर डिवीजऩ के मंडल मंत्री कॉ अनिल व्यास को सर्वसमिति से नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन जोनल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। व्यास के जोनल अध्यक्ष बनने खबर सुनते ही पूरे बीकानेर मंडल मे खुशी की लहर दौड़ गई। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि ये बीकानेर मंडल के लिए गौरव की बात है कि हमारे मंडल से मज़दूरों की आवाज़ को उठाने वाले सबसे उर्जावान व्यास को नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन का जोनल अध्यक्ष का पद मिला।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |