व्यास टोंक व बिस्सा जैसलमेर के होंगे युथ कांग्रेस के प्रभारी - Khulasa Online व्यास टोंक व बिस्सा जैसलमेर के होंगे युथ कांग्रेस के प्रभारी - Khulasa Online

व्यास टोंक व बिस्सा जैसलमेर के होंगे युथ कांग्रेस के प्रभारी

बीकानेर। प्रदेश युवा कांग्रेस में ऑनलाइन वोटिंग से चुनाव होने के बाद चुनकर आई प्रदेश कार्यकारिणी को युवा कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने जिला प्रभारियों की जिम्मेदारियां दी है। 38 जिलों में जिला प्रभारियों और सात संभागों में संभाग प्रभारी लगाए गए हैं। इनमें 10 प्रदेश में से सात महासचिवों को चार-चार जिलों का प्रभारी बनाया गया है।इसके साथ ही 30 प्रदेश सचिवों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही बीकानेर के राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरुण व्यास को टोंक जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है व देवेन्द्र बिस्सा को जैसलमेर जिले का प्रभारी बनाया गया। इनकी नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी जी,राष्ट्रीय महासचिव अब्राहम रॉय मनी जी,राष्ट्रीय सचिव मंजू भरत टोंगड जी व पलक वर्मा जी का आभार व्यक्त करता हु। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल हटिला,जिला महासचिव रविकांत वाल्मीकि,अभिषेक डेनवाल, वैभव पारीक,जितेंद्र बिस्सा,नरनारायण स्वामी,विजय प्रकाश भादाणी आदि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26