
लगातार सौ दिन ऑनलाईन जीके प्रतियोगिता आयोजित करने वाले व्यास का अभिनंदन





बीकानेर। किसी से ठीक ही कहा है कि कोई कार्य शुरू तो किया जा सकता है। लेकिन उसको नियमित रूप से लयबद्व होकर अंजाम देना उतना आसान नहीं। लेकिन लगातार सौ दिनों तक ऑनलाईन सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान की क्विज प्रतियोगिता लेकर ऐसा कमाल कर दिखाया आर्यन पब्लिक स्कूल के अध्यापक मुकेश व्यास ने। जिन्होंने लॉकडाउन अवधि से लगातार सौ दिनों तक स्कूल व अन्य विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान की क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। मजे की बात तो यह है कि उसका समय भी सौ दिनों में नहीं बदला। यानि जो समय पहले दिन रहा। वहीं सौवें दिन तक उसी समय पर मुकेश व्यास ने यह प्रतियोगिता करवाई। जिस पर बुधवार को बेसिक कॉलेज प्रबंधन की ओर से व्यास का सम्मान किया गया। कॉलेज निदेशक अमित व्यास,प्राचार्य डॉ सुरेश पुरोहित,बेसिक बीएसटीसी की प्राचार्य माधुरी पुरोहित,व्याख्याता प्रभा बिस्सा,अनिल रंगा व वासुदेव पंवार ने मां करणी की प्रतिमा देकर व्यास का हौसला बढ़ाया।

