
कर्नाटक में 224 सीटों पर वोटिंग पूरी, जानें एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?







खुलासा न्यूज। सांप, नालायक, बजरंग दल बैन से लेकर बजरंगबली की जय और चुनाव आयोग तक पहुंचे कर्नाटक की संप्रभुता जैसे बयान खत्म। कर्नाटक की 224 सीटों पर वोटिंग भी पूरी। वोट 69 प्रतिशत पड़े। अब इंतजार रिजल्ट का। पर उससे पहले एग्जिट पोल। इस बार 9 पोल्स में से 3 में कांग्रेस की सरकार बन रही है। 5 सर्वे में वह सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन बहुमत के आंकड़ों से 5 से 10 सीट दूर। 1 पोल भाजपा को बहुमत दे रहा है। एक में वो सबसे बड़ी पार्टी है। कुल 5 सर्वे में हंग असेंबली है। जेडीएस को 21 से 28 सीट के साथ 4 सर्वे किंगमेकर बता रहे। यानी 2018 की तरह एक बार फिर जेडीएस के बिना कांग्रेस या भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक भाजपा 92, कांग्रेस 107, जेडीएस 20 और अन्य को 5 सीट मिलने का अनुमान है। ये सब अभी का हिसाब-किताब है। बस दो दिन रुकिए, नतीजे 13 मई को आएंगे। सरकार बनाने के लिए 113 विधायक चाहिए।


