विश्वास में मिला धोखा, 6 लाख 22 हजार रुपए की लगाई चपत - Khulasa Online विश्वास में मिला धोखा, 6 लाख 22 हजार रुपए की लगाई चपत - Khulasa Online

विश्वास में मिला धोखा, 6 लाख 22 हजार रुपए की लगाई चपत

बीकानेर। जोधपुर में फर्जी आवासीय कालोनी के नाम पर चार प्लाटों के फर्जी इकरारनामे थमा 6.22 लाख रुपए ठगने का नयाशहर पुलिस थाना बीकानेर में मामला दर्ज हुआ है। बीकानेर के कीकाणी व्यास का चौक निवासी आनंद व्यास ने नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है कि जोधपुर निवासी मनोज व्यास, संगीता व्यास, जितेंद्र पुरोहित, किशन गोपाल पुरोहित दिसंबर 2012 में उनके आवास पर आए और जोधपुर में सस्ते में प्लाट दिलाने की बात कही। मनोज व्यास व संगीत व्यास की शहर में रिश्तेदारी होने से उन ने उन पर भरोसा कर दो प्लाटों का सौदा कर लिया। आरोपियों ने उन दो प्लाटों की राशि लेकर रसीद जारी कर दी। वहीं दोनों प्लाटों के इकरारनामे सौप दिए। इसी बीच जनवरी 2014 में मनोज व संगीता व्यास ने कहा जल्द 90 बी मिल रही है। उनके दो प्लाट शेष है। इनको भी खरीद कर अच्छा लाभ कमा सकते है। इस तरह आनंद व्यास ने चारों प्लाटों के 6 लाख 22 हजार की राशि का भुगतान आरोपियों को कर दिया। बार बार तकाजे के बाद भी आरोपियों ने पट्टे नहीं उपलब्ध नहीं कराए। बाद में आरटीआई के माध्यम से उन्हें पता लगा कि मनोज व्यास ने उनको बेची जमीन के लिए 90 बी का आवेदन नहीं किया है। साथ ही वे ठगी के शिकार हो चुके है। पुलिस ने फरियादी के अनुरोध पर आरोपियों पर धारा 420, 120 बी का मामला दर्ज कर एएसआई हरपाल सिंह को जांच सौंपी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26