
कोरोना संकट में विप्र महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा






बीकानेर। विप्र फाउंडेशन के राजस्थान जॉन फर्स्ट बी के प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित के दिशा निर्देशों और नेतृत्व में राष्ट्रीयव्यापी अभियान में बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क वितरण का कार्य सुचारू रूप से चला। अभियान की बीकानेर शहर प्रभारी आशा पारीक ने आज महिलाओं की अलग अलग टीमो को विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया और खुद एक टीम का नेतृत्व करते हुए विफा नारी शक्ति व कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क वितरण कर लोकडाउन्न की पालना का भी आग्रह किया जा रहा है।बीकानेर में टीम सरिता सारस्वत द्वारा मास्क वितरण किया जा रहा है। सरिता सारस्वत ने बताया है कि फाउंडेशन के अभियान 7 दिन में 7 लाख मास्क वितरण मुहिम के तहत ये कार्य कर्म निरन्तर रहेगा।टीम सरिता सारस्वत ने कल 57 वार्ड के बाद आज 44 नम्बर वार्ड में मास्क वितरण किये।
नया शहर थाना के स्टाफ को आरती आचार्य दिनेश ओझा अनु शर्मा विजय किराडू आदि ने सेनेटाइजर व मास्क भेंट कर उनकी ड्यूटी के प्रति प्रतिबद्ध होने पर आभार जताया। शहर के अंदरूनी क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता राजूदेवी व्यास,अनुराधा आचार्य व पुरानी गिन्नानी क्षेत्र में वार्ड 51 में शोभा ओझा वार्ड नं 23 में नंदकिशोर गालरिया के नेतृत्व में मेघा जोशी हेमलता जोशी मीनाक्षी जोशी रेखा व्यास जे.पी.सुथार, वार्ड नं.18 जवाहर नगर में रमेश जाजड़ा के नेतृत्व में सतोष जाजड़ा उमा जाजड़ा नाजुक जाजड़ा गरिमा जाजड़ा द्वारा,वार्ड नं.19 में गार्गी शर्मा प्रतिभा देवी संतोष देवी व भवानी शंकर जाजड़ा के नेतृत्व में व वार्ड नं.38 में रितु गौड़,दम्माणी चौक पुगलिया गली में गीतादेवी वेटनरी कॉलेज कैलाशपुरी क्षेत्र में रतनी आसोपा, वार्ड नं.14 में इला पारीक के संयोजन में सभी महिला पदाधिकारी अपने सहयोगी के साथ ने इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। जिलाध्यक्ष आशा पारीक ने कहा कि विप्र फाउंडेशन का यह प्रयास रहेगा कि हर वार्ड में कि जरूरतमंदों तक मास्क पहुंचे एवं राज्य सरकार, केंद्र सरकार के चिकित्सा विभाग द्वारा जो निर्देश आदेश कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए गए हैं व हर परिस्थिति में विफा टीम सेवा कार्य मे जुटी रहेगी।इसके साथ साथ विफा युवा मंच के राजू पारीक क्रोन्या के नेतृत्व में युवाओं ने कई क्षेत्रों में स्वयं के साधनों से घरों के गेट व गलियों को सेनेटाइजर किया गया।


