राम मंदिर उत्सव का निमंत्रण देते विहिप कार्यकर्ताओं से मारपीट, पूर्व कैबिनेट मंत्री के छोटे भाई ने मारी बोतल, गिरफ्तार

राम मंदिर उत्सव का निमंत्रण देते विहिप कार्यकर्ताओं से मारपीट, पूर्व कैबिनेट मंत्री के छोटे भाई ने मारी बोतल, गिरफ्तार

खुलासा न्यूज बीकानेर। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इस उत्सव का आमंत्रण देने विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ता घर-घर चावल बांट रहे है। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल के भाई ने विहिप कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर दी। मामले के दूसरे दिन मंगलवार को लोगों ने विरोध किया। तब जाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया था। मामले के अनुसार पूगल में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को राम मंदिर के लिए निमंत्रण दे रहे थे। इस दौरान शगुन के पीले चावल भी बांटे जा रहे थे। कार्यकर्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल के छोटे भाई लक्ष्मण चौहान के घर के आगे से निकले। इस पर चौहान ने उन्हें टोका। इस बात पर दोनों पक्षों में बोलचाल शुरू हो गई। आरोप है कि पूर्व मंत्री के भाई ने विहिप के कार्यकर्ताओं पर कांच की बोतल मारी थी। इससे एक कार्यकर्ता के हाथ में चोट लग गई। इस संबंध में विहिप के पूगल इकाई के अध्यक्ष अर्जुन बजाज ने सोमवार रात मामला दर्ज करवाया। लोगों के विरोध के बाद भी पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। मामले के दूसरे दिन मंगलवार को भी क्षेत्र के लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार में टायर जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। बाजार भी बंद करवा दिए गए। इस दौरान एडीशनल एसपी ग्रामीण शिवरान ने लोगों से समझाईश की। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को सोमवार को डिटेन कर लिया था। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल का मौका मुआयना, नक्शा बनाने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर किया गया। जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Join Whatsapp 26