विहिप ने किया प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों का सम्मान

विहिप ने किया प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों का सम्मान

बीकानेर। विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल द्वारा नोखा उपखंड अधिकारी रमेश दवे,पुलिस अधीक्षक नेमसिंह,पुलिस निरीक्षक अरविंद सिंह,तहसीलदार द्वारकाप्रसाद को शाल ओढ़ाकर एवं साफा पहना कर सम्मान किया गया। विहिप के जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्टड ने कहा कि प्रशासन हम सभी के लिये 24 घण्टे सेवा में तत्परता से कार्य कर रहा है। हम सब का यह कर्तव्य है कि हम प्रशासन के दिये गए दिशा निर्देशों का पालन करें जिससे कि कोरोना महामारी से निजात मिल सके। विहिप के जिला मंत्री अर्जुन सिंह ने बताया कि बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा आवश्यक लोगों मास्क,सेनेटराइज का वितरण निरन्तर किया जा रहा है। सेवा प्रमुख लाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आज प्रशासन के सम्मान के साथ नोखा शहर एवं सीमाओं पर तैनात विभिन्न पुलिसकर्मियों को सेनेटाइजर एवं खाने का किट वितरण किया गया। बजरंग दल के जिला सह संयोजक मुरलीधर छिंपा ने सामाजिक दूरी एवं मास्क का प्रयोग करने से ही इस महामारी को जीता जा सकता है। इस मौके पर नगर सह सयोजक संदीप चोरडिया भी उपस्थित थे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |