पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के घर जुटे बीजेपी के दिग्गज नेता, करणीमाता के दर्शन किए - Khulasa Online पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के घर जुटे बीजेपी के दिग्गज नेता, करणीमाता के दर्शन किए - Khulasa Online

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के घर जुटे बीजेपी के दिग्गज नेता, करणीमाता के दर्शन किए

बीकानेर. बीकानेर में आज सुबह से ही बीजेपी के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। इसको लेकर कई मायने निकाले जा रहे है। कहने को तो ये बीजेपी प्रदेश के दिग्गज नेता 9 अक्टूबर को वसुंधरा राजे के बीकानेर कार्यक्रम की तैयारियों व रूपरेखा को देखने आए है। लेकिन इसी के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है। इन नेताओं के साथ पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी भी दिखे। सुबह इन पूर्व मंत्री युनूस खान, राजपाल सिंह शेखावत व अशोक परनामी बीकानेर आए और देशनोक स्थित करणी माता के दर्शन किए। इसके बाद इन नेताओं ने देशनोक में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। दोपहर में ये दिग्गज नेता पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के घर जुटे। कई राजनीति लोगों का मानना है कि वसुंधरा राजे के बीकानेर दौरे के दौरान देवीसिंह भाटी बीजेपी में शामिल हो सकते है। लेकिन इसकी अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 9 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे देशनोक आएंगी। बीकानेर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का देशनोक से आगाज होगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26