[t4b-ticker]

दुनियाभर के इतने साइक्लिस्ट पहुंचे बीकानेर, बांटे जाएंगे 27 लाख के इनाम, पढ़ें पूरी खबर

दुनियाभर के इतने साइक्लिस्ट पहुंचे बीकानेर, बांटे जाएंगे 27 लाख के इनाम, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर। दुनियाभर के सैकड़ों साइक्लिस्ट रविवार को बीकानेर में है। अवसर है केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल पर यहां ‘वेदांता टूर डी थार’ साइकिल रैली का। इस रैली में देश और दुनिया के 786 साइकिल धावक 100 और 200 किलोमीटर की स्पर्धाओं में 27 लाख रुपए के नकद पुरस्कार जीतने के लिए ट्रैक पर उतरे है। नौरंगदेसर टोल प्लाजा से शुरू हुई इस साइकिल रैली में फ्रांस, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर और जर्मनी सहित भारत के 20 राज्यों के साइकिल धावक भाग ले रहे हैं। बीकानेर के भी 250 से अधिक साइक्लिस्टों ने इसमें अपना पंजीकरण करवाया है। केंद्रीय मंत्री मेघवाल इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण, कार्बन एमिशन कम करने, स्वस्थ रहने और पर्यटन विकास का संदेश दिया है।

Join Whatsapp