
वसुंधरा राजे का बीकानेर दौरा, पूरी भाजपा जुटी अगुवाई में साथ ही अर्जुन खेमे के नेता भी साथ दिखाई दिए





वसुंधरा राजे का बीकानेर दौरा, पूरी भाजपा जुटी अगुवाई में साथ ही अर्जुन खेमे के नेता भी साथ दिखाई दिए
बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को बीकानेर पहुंची। राजे ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जर्नादन कल्ला की पत्नी के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। इससे पहले नाल एयरपोर्ट पहुंची तो उनके रवाना होने तक उनके समर्थकों की भीड़ रही। पूर्व मुख्यमंत्री के आवभगत में करीब-करीब पूरी भाजपा ही जुट गई। विधायक, कार्यकर्ता सभी पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए पहुंचे। वसुंधरा राजे की आवभगत के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय भी रहा। जानकारों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री का आज भी क्रेज कायम है।
वसुंधरा राजे के इस दौरे से भाजपा के बड़े नेता भी एकजुट नजर आए। वहीं कुछ ऐसे नेता थे जो कभी वसुंधरा गुट में थे लेकिन उनके सीएम न बनने के बाद वो ही नेता दूसरे गुट में नजर आने लगे थे। वो भी नेता गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत में खड़े दिखे। सूत्रों के अनुसार राजे ने यहां एक विधायक को देखते हुए मीडिया से कहा, फोटो ले लो। कुछ दिन तक तो लोग चेहरा ही नहीं दिखा रहे थे। इस दौरान कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी से अलग से बातचीत की। एयरपोर्ट पर जब पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने गोचर का मुद्दा उठाया। कहा, दो बार सीएमओ ने रिपोर्ट मांग ली मगर प्रशासन गोचर पर अड़ा है। इस पर राजे भाटी से बोली, अपन दोनों चलेंगे। गोचर नहीं उजड़ने दूंगी।
कभी दौरे से पहले चमकती थी सड़के
वसुंधरा राजे के दौरे को लेकर कुछ लोगो ने कहा की जब वह सीएम थी और बीकानेर आती थी तो शहर की सड़के, व्यवस्था सब सही हो जाता था। उनके दौरे की सूचना मिलते ही शहर की सड़कों को ठीक करने का काम होता था। हर जगह पर साफ-सफाई होती थी। लगता था की सीएम बीकानेर में है। उस समय ऐसा नहीं था की केवल सीएम जहां जाएगी वहां पर ही काम होगा। पूरे शहर में काम होता था।

