वसुंधरा राजे बोलीं- जनता 10 दिन से खून के आंसू रो रही, सरकार सिविल लाइंस में चैन की नींद सो रही

वसुंधरा राजे बोलीं- जनता 10 दिन से खून के आंसू रो रही, सरकार सिविल लाइंस में चैन की नींद सो रही

पूर्व मुख्यमंत्री और BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने बारां जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करने के बाद गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है। राजे ने बयान जारी कर कहा कि बाढ़ और अतिवृष्टि की मार से परेशान हाड़ौती की जनता खून के आंसू रो रही है। राज्य सरकार जयपुर के सिविल लाइन्स में चैन की नींद सो रही है। चक्रवात ताऊते के समय PM नरेंद्र मोदी ने दौरा किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बाढ़ग्रस्त इलाक़े का दौरा कर लोगों को राहत पहुंचाई। राजस्थान के भी CM बाहर निकलें और जनता की सुध लें।

जनता को अपने हाल पर छोड़ा

वसुंधरा ने कहा- पिछले 10 दिन की अतिवृष्टि से उपजे बाढ़ के हालात में राज्य सरकार ने जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है। संकट की इस घड़ी में जनता के दुख-दर्द जानने की जगह मुख्यमंत्री और मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा कर खानापूर्ति में लगे हैं। दर्जनों लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों मकान ढह गए। हज़ारों पशु मर गए। लापता हो गए। राज्य सरकार और प्रशासन पंगु बना बैठा है। संकट के इस दौर में भाजपा जनता के दुख-दर्द जानने की और उनकी मदद के लिए जमीन पर खड़ी है। हाड़ौती में 100 फीसदी फसलें बर्बाद हो चुकी है। संभागीय आयुक्त 30 फीसदी फसल बर्बाद होने की रिपोर्ट देकर आंखों में धूल झोंक रहे हैं। बारां, झालावाड़, कोटा और बूंदी के अधिकांश इलाके जलमग्न हो रहें हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |