[t4b-ticker]

वसुन्धरा राजे बोली- करणी माँ की कृपा से बीकानेर सुरक्षित

– पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जाने बीकानेर के हालचाल
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। कलक्टर कुमारपाल गौतम की सतर्कता से लॉकडाउन के चलते अभी तक हमारा बीकानेर जानलेवा महामारी के संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित है। आज राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज दूरभाष पर कॅरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति पर बीकानेर जिले के हाल जाने और सभी कार्यकर्ताओं को सतर्क और सुरक्षित रह कर जरूरत मंद लोगो की सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
भाजपा शहर जिला अध्य्क्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि ने पूर्व मुख्यमंत्री का बताया कि करणी माँ की कृपा से बीकानेर सुरक्षित है। अभी तक पी. बी .एम. अस्पताल में भर्ती सभी कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अभावग्रस्त लोगो के बीच जा कर हर भोजन समेत सभी आवश्यक सहायता दे रहे है। कार्यकर्ताओ ने बड़े स्तर पर मास्क, सेनेटाइजर आदि भी उपलब्ध करवा कर पूर्ण सतर्क एवम सुरक्षित रहने का आग्रह कर रहे है। वसुंधरा राजे ने प्रवासी श्रमिको के बारे में भी पूंछा और शहर में ही रहने और रोकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये उन्होंने बताया कि lockdown  में किसी भी प्रकार की लापरवाई के गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने जिला अध्य्क्ष को बताया कि सभी कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं से वे स्वस्थ है।

Join Whatsapp