उत्तराखंड चुनाव लाइव: बार-बार सीएम बदलने के बाद भी उत्तराखंड में भाजपा बहुमत के पार, मुख्यमंत्री धामी पीछे - Khulasa Online

उत्तराखंड चुनाव लाइव: बार-बार सीएम बदलने के बाद भी उत्तराखंड में भाजपा बहुमत के पार, मुख्यमंत्री धामी पीछे

उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। उत्तराखंड की सभी 70 सीट पर आए रुझान में भाजपा ने बहुमत से बहुत ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। भाजपा अब 44 सीट पर आगे है और राज्य में किसी पार्टी के दो बार लगातार सरकार रिपीट नहीं कर पाने का मिथक तोड़ती दिख रही है। राज्य में कांग्रेस की बढ़त अब 22 सीट पर रह गई हैए जबकि चार सीट पर अन्य को बढ़त मिली हुई है। सभी 70 सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ी। आप अब किसी सीट पर आगे नहीं है।

मणिपुर में सत्ता की बटन स्थानीय दलों के हाथ में दिखाई दे रहा है। यहां की 60 सीटों में से सत्ताधारी भाजपा अब 25 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस को 11 सीट पर बढ़त मिली हुई है। राज्य में 2002 से 2017 तक सरकार बनाने वाली कांग्रेस और भाजपा को स्थानीय दलों एनपीपी और एनपीएफ ने कड़ी टक्कर दी है। रुझान में एनपीपी को 12 सीट पर, एनपीएफ को 3 सीट पर और अन्य को 8 सीट पर बढ़त मिली हुई है।

उत्तराखंड में मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट पर दोबारा कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी से पिछड़ गए हैं। मणिपुर की हेनिगांग सीट पर मौजूदा मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक एन. बीरेन सिंह 14914 वोट से आगे चल रहे हैं।

उत्तराखंड में भाजपा.कांग्रेस का वर्चस्व तोड़ने उतरी आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। पार्टी जहां एक भी सीट जीतती नहीं दिख रही है। वहीं गंगोत्री सीट पर चार राउंड की मतगणना के बाद पार्टी के ब्ड कैंडिडेट कर्नल अजय कोठियाल को महज 1066 वोट मिले हैं।

उत्तराखंड की 5 हॉट सीट्स पर अब तक
खटीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीछे चल रहे हैं। वे कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी से 16 वोट से पीछे हैं।
लालकुआं भाजपा के डॉ. मोहन सिंह बिष्ट 10994 वोट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से आगे चल रहे हैं।
हरिद्वार कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर 209 वोट से बढ़त बना रखी है।
गंगोत्री भाजपा के सुरेश चौहानए कांग्रेस के विजयपाल सजवाण से 2454 वोट आगे चल रहे हैं।
चौबट्टाखाल भाजपा के मौजूदा मंत्री सतपाल महाराज कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केसर नेगी से 1561 वोट से आगे चल रहे हैं।

मणिपुर की 5 हॉट सीट्स पर अब तक
हेनिगांग मौजूदा मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक एन. बीरेन सिंह 14914 वोट से आगे चल रहे हैं।​​
थोऊबाल 2002 से 2017 तक कांग्रेस के ब्ड रहे ओकराम इबोबी सिंह 870 वोट आगे चल रहे हैं।
यूरिपोक मौजूदा डिप्टी सीएम यूमनैम जॉयकुमार सिंह अन्य सभी से आगे चल रहे हैं।
माओ भाजपा के एस. एलकजेंडर मैखो से छच्थ् नेता लॉसी दिकहो 13131 वोट से आगे चल रहे हैं।
सिंगजामेई मौजूदा विधानसभा स्पीकर यू. खेमचंद सिंह भाजपा आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के आई. हेमचंद्र सिंह पिछड़े हुए हैं।

अन्य अपडेट्स

मणिपुर की मोइरंग सीट पर एनपीपी के थोंगम शांति सिंह 434 वोट सेए हिरोक सीट पर भाजपा के टी. राधेश्याम सिंह 976 वोट सेए खुंद्रकपामी सीट पर कांग्रेस के थोकचोम लोकेश्वर सिंह 333 वोट सेए लिलोंग सीट पर भाजपा के अंतस खान 935 वोट से आगे चल रहे हैं।
मणिपुर की लंगथबल सीट पर भाजपा के करम श्याम 1063 वोट सेए निम्बोल सीट पर भाजपा के बसंत कुमार सिंह 1071 वोट से और वबगई सीट पर कांग्रेस के एमडीण्फजुर्रहीम 397 वोट से आगे चल रहे हैं।

मणिपुर में एनपीएफ ने उखरूल, चिंगाई, माओ और तेंगानुपोल सीट पर बढ़त बना रखी है। उखरूल सीट पिछली बार कांग्रेस जीती थी, लेकिन इस बार यह उससे छिनती दिख रही है।
देहरादून की रायपुर सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां भाजपा के खजान दास 5,558 वोट से आगे चल रहे हैं। विकास नगर सीट पर 5वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां भाजपा के मुन्ना सिंह चौहान 1115 वोट से आगे चल रहे हैं।
उत्तराखंड की सहसपुर सीट पर 5वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के आर्येंद्र शर्मा करीब 10 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। चकराता सीट से कांग्रेस के प्रीतम सिंह आगे चल रहे हैं। धरमपुर से भाजपा के विनोद चमोली आगे चल रहे हैं।
देहरादून की राजपुर रोड सीट से भाजपा के खजान दास आगे चल रहे हैं। देहरादून कैंट से भाजपा की सविता कपूर आगे चल रही हैं। मसूरी से भाजपा के गणेश जोशी आगे चल रहे हैं। डोईवाला से भाजाप के बृज भूषण आगे चल रहे हैं। ऋषिकेश से भाजपा के प्रेम चंद अग्रवाल आगे चल रहे हैं।

 

उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी रितु खंडूरी भूषण कोटद्वार सीट से आगे चल रही हैं।
उत्तराखंड में हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत पीछे चल रही हैं।
मणिपुर में यूरिपोक सीट पर छच्च् के दिग्गज नेता युमनाम जॉयकुमार सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के रघुमणि सिंह 101 वोट से पीछे चल रहे हैं।
उत्तराखंड की श्रीनगर सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मौजूदा मंत्री और भाजपा विधायक धन सिंह रावत पर बढ़त बनाई हुई है।
मणिपुर की लंगथबल सीट पर कांग्रेस के ओकराम जॉय सिंह 1911 वोट से आगे चल रहे हैंए जबकि निम्बोल सीट पर भाजपा के बसंत कुमार सिंह 4426 वोट से आगे हैं।
उत्तराखंड की पौड़ी सीट पर भाजपा के राजकुमार पोरी आगेए यमकेश्वर सीट पर भाजपा की रेणु बिष्ट आगे चल रही हैं।
मणिपुर की हिरोक सीट पर भाजपा के टी राधेश्याम सिंह 604 वोट सेए खुंद्रकपामी सीट पर कांग्रेस के थोकचोम लोकेश्वर सिंह भाजपा के टीण् महेन्द्रो सिंह से 361 वोट से आगेए लिलोंग सीट से भाजपा के अंतस खान 946 वोट से आगे चल रहे हैं।

उत्तराखंड खानपुर में निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार आगे, कलियर में भाजपा के मुनीश सैनी आगे, गंगोलीहाट में भाजपा के फ कीर राम आगे चल रहे हैं। देहरादून कैंट में भाजपा की सविता कपूर आगे, गंगोत्री में भाजपा के सुरेश सिंह चौहान आगे चल रहे हैं।

केदारनाथ में भाजपा की शैला रानी रावता आगे, गंगोलीहाट से कांग्रेस के खजान चंद्र गुड्डू, धारचूला में कांग्रेस के हरीश सिंह धामी आगे, गदरपुर में भाजपा के अरविंद पांडे आगे चल रहे हैं।
उत्तराखंड में राजधानी देहरादून की 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा.कांग्रेस में जोरदार टक्कर हो रही है। यहां 6 पर भाजपा और 4 सीट पर कांग्रेस आगे है।
मणिपुर के पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह अपनी थोउबाल सीट से आगे चल रहे हैं, जबकि खुराई और हेरोक सीट पर भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बना रखी है।

उत्तराखंड में कांग्रेस के शुरुआती रूझान में बढ़त बनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष करेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और वहां ग्रामीण इलाकों में हम काफ ी मजबूत हैं।

भेल रानीपुर में भाजपा के आदेश चौहानए रुड़की में कांग्रेस के यशपाल राणाए मसूरी से भाजपा के गणेश जोशीए विकास नगर में कांग्रेस के नवप्रभातए पिथौरागढ़ में कांग्रेस के मयूर महरए पुरोला में भाजपा के दुर्गेश्वर लालए रुद्रप्रयाग में भाजपा के भरत सिंह चौधरीए पौड़ी में भाजपा के राजकुमार कोरीए बागेश्वर में भाजपा के चंदन रामदासए कपकोट में कांग्रेस के सुरेश गरियाए बद्रीनाथ में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारीए घनसाली में भाजपा के शक्तिलाल शाह आगे चल रहे हैं।

टिहरी से भाजपा के किशोर उपाध्याय, चकराता से कांग्रेस के प्रीतम सिंह, धर्मपुर से कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल, नरेंद्र नगर में भाजपा के सुबोध उनियाल, देहरादून कैंट से कांग्रेस के सूर्यकांत धस्माना, ऋ षिकेश से कांग्रेस के प्रेमचंद अग्रवाल और हरिद्वार शहर से भाजपा के मदन कौशिक आगे चल रहे हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26