
अपडेट्स : बीकानेर में बढ़ा तापमान, आगामी एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम जानिए






खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में दिन का तापमान कम होना शुरू हो गया है, रात के पारे में अचानक से हुई बढ़ोतरी हुई है। दीपावली की रात बीकानेर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो दो दिन पहले महज 14 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक सप्ताह तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आना है। अलबत्ता मौसम शुष्क ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को की अपनी भविष्यवाणी में साफ किया है कि पूरे राजस्थान में आने वाली नौ तारीख तक मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं तामान में सामान्य परिवर्तन हो सकता है।


