अपडेट खबर : कोरोना से देश में 84 मौतें / आज 12 की जान गई

अपडेट खबर : कोरोना से देश में 84 मौतें / आज 12 की जान गई

नई दिल्ली।  कोरोना से जुड़ी अपडेट खबर राहत भरी सामने आई है।  देश में कोरोनावायरस से मौतों की संख्या 84 हो गई है। 12 लोगों ने शुक्रवार को संक्रमण की वजह से दम तोड़ा। महाराष्ट्र में 6 लोगों की मौत हुई, राज्य में कोरोना से मरने वालों की तादाद 26 पहुंच गई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 55 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उन्हें डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारी भी थी। उनका बेटा दिल्ली गया था और 17 मार्च को विजयवाड़ा लौटा। वह खुद कोरोना पॉजिटिव है। आंध्र में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। इसके अलावा गुजरात के गोधरा में 78 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा दिया। इसके साथ राज्य में मरने वालों की तादाद 9 हो गई है। दिल्ली और तेलंगाना में भी 2-2 लोगों ने दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमण से गुरुवार को देश में 10 मौतें हुई थीं। इनमें महाराष्ट्र में 4, मध्यप्रदेश में 2, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में एक-एक मौत शामिल हैं।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |