Gold Silver

यूपी चुनाव: पेपर लीक में घिरे योगी के शिक्षा मंत्री, अखिलेश के साथी स्वामी प्रसाद मौर्य और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू हारे

लखनऊ. उत्तर प्रदेश ने एक बार फि र मोदी-योगी के डबल इंजन से ही चलने का फैसला कर लिया है। रुझानों में भाजपा 260 प्लस सीटें हासिल करती दिख रही है। हालांकि, रुझान यह भी बता रहे हैं कि योगी पिछली बार वाली परफ ॉर्मेंस नहीं दोहरा पाए हैं। पिछली बार 312 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं।

भाजपा को 60 सीटों का नुकसान हो रहा है और इसका फ ायदा अखिलेश उठा रहे हैं। सपा को 80 सीटों का फ ायदा हो रहा है और इसीलिए वह अभी भी पॉजिटिव सोच बनाए हुए है। सपा ने ट्वीट किया कि 100 सीटों पर वोटों का अंतर 500 वोटों का है इसलिए कार्यकर्ता और नेता अलर्ट रहें।

सबसे बुरा हाल बसपा और कांग्रेस का है। ये दोनों पार्टियां अभी तक उतनी सीटें भी नहीं जीत पाई हैंए जितने फेज में चुनाव हुए यानी 7 से भी कम। कांग्रेस तो सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में ही तीसरे नंबर पर है। यहां भाजपा की अदिति आगे चल रही हैं।

गोरखपुर में योगी और करहल में अखिलेश आगे चल रहे हैं। चुनाव से पहले अखिलेश का हाथ थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिल नगर में हार गए। टेट पेपर लीक में घिरे योगी के मंत्री सतीश द्विवेदी सिद्धार्थनगर भी इटवा सीट नहीं जीत पाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को कुशीनगर में हार मिली।

Join Whatsapp 26