
अज्ञात लोगों ने गोवंश को बेरहमी से चाकू मार कर किया घायल





अज्ञात लोगों ने गोवंश को बेरहमी से चाकू मार कर किया घायल
बीकानेर। श्रीकोलायत भोलासर गांव में अज्ञात लोगों ने एक गोवंश को बेरहमी से चाकू मार कर घायल कर दिया, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जीवप्रेमी और ग्रामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल गोवंश का उपचार करवाया। पशु चिकित्सक डॉ. नरेश भूरिया, बच्चन सिंह, गुलाब सिंह और गोवर्धन जोशी ने गोवंश का प्राथमिक उपचार कर उसे नागोर गोशाला भिजवाया गया। ग्रामीणों का कहना है किपूर्व में भी इसी तरह की घटना घटित हो चुकी है, लेकिन अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल जांच और दोषियों की गिरतारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

