संगठन मंहामंत्री चन्द्रशेखर ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संगठन मंहामंत्री चन्द्रशेखर ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। जिले में भाजपा राजस्थान के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने बुधवार को बीकानेर प्रवास के दौरान भाजपा के निर्माणाधीन जिला कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्यालय उद्घाटन, इसके स्वरूप एवं अन्य कार्य योजनाओं पर चर्चा की। इसके पश्चात कार्यालय के सामने स्थित पार्क में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। चंद्रशेखर ने कहा कि हमारे आसपास के वातावरण में पर्यावरण संरक्षण का अत्यंत महत्व है एवं पेड़-पौधे हमारी खुशहाल जिन्दगी के सूचक हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, देहात जिला उपाध्यक्ष शिव प्रजापत, कार्यालय निर्माण प्रभारी सोहनलाल बैद, अशोक प्रजापत, मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, पार्षद संजय गुप्ता,देवरूप सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |