केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पायलट का वीडियो शेयर कर गहलोत पर साधा निशाना!

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पायलट का वीडियो शेयर कर गहलोत पर साधा निशाना!

खुलासा न्यूज, बीकानेर। प्रदेश में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं को लेकर बीकानेर सांसद व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट का वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- ”प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षा रद्द व भर्ती घोटालों के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय होने से आज सभी आहत हैं। बस आत्ममुग्ध हो चुके मुख्यमंत्री को ही समझ में नहीं आता।” दरअसल, केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने इस ट्विट से गहलोत को बताने का प्रयास किया है कि उनकी पार्टी के नेता भी यह मान रहे हैं कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ हो रही है, लेकिन मुख्यमंत्री को यह गड़बड़ी दिखाई नहीं दे रही।

Join Whatsapp 26